मुकेश दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बारिश के दिनों में मुख्य सड़कों पर कई जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान नहीं। इन दिनों क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सड़कों का बुरा हाल है। जिससे फिसलन बढ़ गई है। कई मुख्य मार्गों और चौराहों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी जमा होने के कारण गड्ढे की गहराई का पता चलना मुश्किल है। ऐसे में यदि कोई वाहन चालक गड्ढे से होकर गुजरता है तो दुर्घटना होना तय है। जबकि 4 महीने पहले ही एमपी आरडीसी द्वारा चोपड़ा से लेकर हाईवे 146 तक रोड पर एक तरफ से डामरीकरण किया गया है लेकिन 4 महीने में ही फिर से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं।
भोपाल से लेकर हाईवे 146 तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जबकि वाहन चालक विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्क का उपयोग किया जाता है मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है अब तो भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है जो कमर्शियल वाहनों से टोल टैक्स वसूलता है। इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है इन गड्ढों में मोटरसाइकिल का पहिया पहुंच जाए तो वाहन चालक अनियमित होकर गिरकर घायल हो जाता है कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है इस मार्ग पर एक हफ्ते से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।

फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं इन गड्ढों के कारण फोर व्हीलर गाड़ी चलने में भी दिक्कत आ रही है अभी बारिश का समय है जिस कारण रात के समय गाड़ी वालों को यह गहरे गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इस रोड से छोटे बड़े हजारों वाहन निकलते हैं दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है । एमपी आरडीसी को इस रोड पर हुए गहरे गड्ढे को शीघ्र से शीघ्र भरवाना चाहिए नहीं तो इस रोड पर दुर्घटना होना आम बात हो गई है।