Let’s travel together.

बारिश के मौसम में भी लगातार बिजली की कटौती से लोग परेशान

0 66

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र में सप्ताह भर से ग्रामवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं यहां पर आसपास के 25 गांव में बिजली संकट दिनोंदिन गहराता जा रहा है। क्योंकि यहां पर 10 मिनट के लिए बिजली आती हैऔर चली जाती है यह स्थिति सप्ताह भर से बनी हुई है यहां पर सभी दुकानदारों का धंधा चौपट हो चुका है क्योंकि दीवान गंज ही एक ऐसा कस्बा है जहां पर आसपास के ग्रामीण कई कार्य कराने के लिए आते हैं। ऑनलाइन पर और बैंकों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है लाइट नहीं होने के कारण सारे कम ठप हो जाते हैं। बिजली नहीं होने के कारण वे सभी निराश होकर वापस चले जाते हैं इस समस्या का कोई भी निराकरण नहीं हो पा रहा है दिनोंदिन बिजली की कटौती बढ़ती जा रही है 1 सप्ताह से स्थिति खराब है 5 मिनट के लिए आती है और घंटे भर के लिए चली जाती है जिससे बारिश के मौसम में ग्रामीणों की समस्या अति गंभीर होती जा रही है अब तो बारिश होने लगी है जिस कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है आने वाले समय में अगर बिजली की यही स्थिति रही तो ग्रामीणों वासियों ने मन बना लिया है कि वह आंदोलन करेंगे जबकि मध्य प्रदेश में सरप्लस बिजली उपलब्ध है अगर सरप्लस बिजली उपलब्ध है तो बिजली की कटौती क्यों हो रही है जरा सा पानी गिरता है तो घंटे भर बिजली गुल हो जाती है और जब जानकारी लेते हैं तो कहा जाता है कि फाल्ट है जबकि कईयों वार मेंटेनेंस किया गया है जब मेंटेनेंस किया गया है तो बिजली बार-बार क्यों गुल हो रही है बिजली समस्या के कारण ग्राम वासियों पानी के लिए तरस गए हैं दीवानगंज के आस-पास के गांव में पंचायत द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है जो डायरेक्ट ट्यूबवेल चलाकर घरों में नल जल योजना के अंतर्गत पानी पहुंचता है जब घंटो घंटो बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी तो पानी की किल्लत तो दिनों दिन बढ़ती जाएगी 4 दिनों से तो यह हालत है यहां पर लाइने तक नहीं चल पा रही है। जरा हवा चलती है तो बिजली कट जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |     धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811