मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित धोलाघाट हनुमान मंदिर के सामने सलामतपुर और दीवान गंज पुलिस ने बगैर सिल्ट बेल्ट बांधे वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए जिसमें 4 चालान बनाए। दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में चालक सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक ने हेलमेट लगाए रहता तो उसे सिर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। वही फोर व्हीलर वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधकर बहन चलाना अनिवार्य किया गया है। कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों को जागरुक भी कर रही है।
वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते नजर आए। पुलिस का कहना है कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है। वही फोर व्हीलर वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलना अनिवार्य किया है।
बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर 250 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज दुर्घटना हो रही है इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बल भी अपनी तरफ हर संभव कोशिश कर रहा है कि गाड़ी चालक हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाएं मगर इसके बावजूद भी वाहन चालक लापरवाही बरत रहा है जिसका खामियाजा दूसरे वाहन चालक को उठाना पड़ता है चेकिंग अभियान में दीवानगंज पुलिस का समस्त स्टाफ मौजूद रहा हेलमेट चेकिंग में 4 चालान बनाए गए जिसमें 1400 रुपए वसूले गए आने वाले दिनों में भी दीवानगंज पुलिस हेलमेट चेकिंग करती रहेगी।