Let’s travel together.

इस प्रशिक्षण से राजनीतिक अनुशासन सीखने को मिली,छात्र जीवन की यादें ताज़ा हुई – अनुज शर्मा

0 122

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आयोजित भाजपा के त्रिदिवसीय मंत्री,सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण शिविर मे धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
शामिल हुए और महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया| इस प्रशिक्षण शिविर में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा कि ये प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं है, यह नेतृत्व को तैयार करने, संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का माध्यम है।इस प्रशिक्षण में हमे अपने बचपन कि यादें ताज़ा हुई हैं,हम सभी स्टूडेंट की तरह अनुशासन का पालन करते हुए शुबह जल्दी उठ कर योगभयास करना फिर प्रशिक्षण शिविर अटेंड करना| हमे इस प्रशिक्षण शिविर से राजनीतिक अनुशासन सीखने को मिली।बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति हो केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आपका है। विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यपूर्ण जवाब देने की रणनीति हमें अपनानी है।देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के विकास कार्यों और इनिशिएटिव को छत्तीसगढ़ के गांव–गांव, घर–घर तक पहुंचाना है।भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का एक समर्पित आंदोलन है। जनता को इससे जोड़ना है। प्रशिक्षण शिविर के
समापन अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने अपने गायन कि प्रस्तुति दी जिसमे मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मंत्री विधायकों ने झूम उठा| इस प्रशिक्षण शिविर में राज्य के सभी भाजपा मंत्री,सांसद, विधायक गण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811