Let’s travel together.

भाजपा सरकार ओबीसी आरक्षण को खत्म करने की साज़िश- देवेन्द्र पटेल

0 392

कॉग्रेस देगी चुनाव में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण – देवेन्द्र पटेल

कृष्ण कांत सोनी

बेगमगंज।रायसेन।कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने अपने निवास पर निकाय चुनाव में न्यायालय द्वारा ओबीसी आरक्षण समाप्त होने को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की और पंचायत व नगरीय निकायों में ओबीसी प्रत्याशी को आरक्षण देने की बात कही।


जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने सरकार रहते हुए ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया था और अब फिर से 11 मई को घोषणा की है कि पार्टी ने तय किया है आने बाले निकाय चुनाव में कॉग्रेस पार्टी अन्य पिछडा वर्ग के 27 प्रतिशत प्रत्याशियों को टिकिट देगी। जबकि मान्नीय सुप्रीम कोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराने का फैसला सुनाया है।

भाजपा सरकार का ओबीसी आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र-

जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ने बताया कि कोर्ट में भाजपा की शिवराज सरकार ने सही पक्ष नहीं रखा और कोर्ट में भ्रामक व आधी अधूरी जानकारी पेश की है क्योंकि भाजपा सरकार आरक्षण देना नहीं चाहती। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 वर्षां से कुर्सी पर बैठे है अन्य किसी को मौका नहीं दे रहे है यह सत्ता में बैठे लोग ओबीसी हितेषी होने का पाखंड कर रहे है असल में भाजपा आरक्षण विरोधी है और आरक्षण खत्म करने का षणयंत्र रच रही है। शिवराज सरकार यह सब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के गुप्त एजेंडे के तहत कर रही है जो आरक्षण को खत्म करना चाहते है।

कांग्रेस ने दिया आरक्षण-

इससे पहले भी वर्ष 2003 में जब कांग्रेस सरकार ने ओबीसी 27 प्रतिषत आरक्षण दिया था तब भी भाजपा सरकार ने आरक्षण को खत्म हो जाने दिया था और अब 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने एक बार फिर आरक्षण दिया तो भाजपा सरकार ने ढंग से पैरवी ना कर आरक्षण समाप्त करा दिया।

कांग्रेस हमेशा आरक्षण के पक्ष में-

पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही आरक्षण के पक्ष में रही है और हर वर्ग को आरक्षण दिया है और आज भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में ओबीसी वर्ग को उसका हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहीं हैं।
अंत में जिला अध्यक्ष श्री पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कमलनाथ जी ओबीसी को आरक्षण देने का फैसला सराहनीय है, निकाय चुनावों में कॉग्रेस ओबीसी वर्ग के 27 प्रतिशत से अधिक प्रत्याशियों को टिकिट देगी। संविधान के अनुसार सभी समाजों को समानता का अधिकार है जिसे कॉग्रेस पार्टी हमेशा जारी रखेंगी।

इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री संदीप विश्वकर्मा, जनपद पंचायत सदस्य प्रकाश पटेल, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पवन दुबे, वीरेंद्र पाण्डेय सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811