सुरेन्द्व जैन धरसीवां
सड्डू निवासी अयान ख्वाजा इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे सबसे अधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर गुरुवार को जैसे जब वापस रायपुर आए तो स्टेशन पर उनका सैंकड़ो लोगो ने गर्मजोशी से स्वागत कर बधाई शुभकामनाएं दी।
सड्डू अविनाश कैपिटल होम के निवासी है अयान ख्वाजा के पिता अफरोज ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग में है
अयान देहरादून मे चल रहे आल इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे हाईएस्ट स्कोर मारकर गोल्ड मैडल हासिल किया तो सड्डू वासियों की खुशी का ठिकाना न रहा अयान ने गोल्ड मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम पुरे भारत मे रोशन किया
अयान ने भिलाई के शूटिंग कोच नीरज निखिल साइमन के नेतृत्व मे खेल की पूरी तैयारी कर ये मुकाम हासिल किया है उनके टीचर ने कम समय मे अयान को इस प्रतियोगिता में खेलने लायक तैयार किया महज दो माह में लगातार तीसरी बार है जो कोच नीरज निखिल साइमन के अंडर मे तैयार हुए शूटर्स ने ओपन नेशनल शूटिंग कांपटीशन मे गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढाया है.