– 5 साल में तीन गौशाला में से एक गौशाला हुई चालू दो अभी भी पड़ी अधूरी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में 5 साल से तीन गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा था। जिनमें से केवल एक ही बनकर पूर्ण रूप से तैयार हुई है जबकि दो अभी भी 5 साल बाद अधूरी है। दीवानगंज क्षेत्र के 10 किलोमीटर के अंदर चार गौशालाएं बन रही है। जिनमें से एक गौशाला गीदगड़ वाली 2 साल पहले बनकर तैयार हो गई है। मगर बिजली और पानी की कमी के कारण आवारा पशुओं को उसमें ठिकाना नहीं मिल सका है। इसी गौशाला में कुछ महीने पहले चोरों ने धावा बोलकर इसके सभी गेट चोरी कर ले गए जो जिससे अब गीदगढ़ गौशाला खंडर जैसी दिखने लगी है। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने लगभग 5 साल पहले दीवानगंज पंचायत में 3 ग्राम पंचायतों में गौशाला निर्माण करने की आधारशिला रखी थी जिसमें गीदगढ़ पंचायत गौशाला, , सेमरा पंचायत गौशाला ,शाहपुर पंचायत के भर्तीपुर गौशाला की आधारशिला रखी थी उसी समय प्रत्येक गौशाला के लिए 37 लाख 85 हजार रुपए राशि भी निश्चित की गई थी तभी से आज तक इन गौशालाओं का निर्माण कार्य चालू है। गौशाला में कभी निर्माण कर चालू हो जाता है तो कभी रुक जाता है। 2 पंचायतों की गौशाला का निर्माण आज तक पूर्ण रूप से तैयार नहीं हुई है। एक गौशाला पूर्ण रूप से तैयार हुई है तो उसमें अभी पानी और बिजली की कमी है।
क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि बारिश के समय में आवारा पशुओं को गौशाला छोड़ देंगे, मगर गौशाला का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण पशुओं को नहीं छोड़ा जा रहा है भोपाल विदिशा हाईवे पर अक्सर आवारा पशुओं की मौत होती रहती है गौशाला के बन जाने से आवारा पशुओं को अब ठिकाना मिल जाएगा मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ किसान आवारा पशुओं से परेशान होते रहते हैं। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर आवारा पशुओं को ग्रामीण इधर से उधर भगाते रहते हैं तीनो गौशाला मनरेगा के तहत बनाई जा रही है इसमें जितना काम होता है उसके आकलन के हिसाब से ठेकेदार को पैसा उपलब्ध होता है। सेमरा पंचायत के बिल लगे हुए मगर पैसा नहीं आने के कारण गौशाला का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

दीवानगंज क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें चौपट हो रही है तो वही दूसरी ओर हाईवे पर पशुओं की मौत भी हो रही है। अगर गौशाला पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाती तो किसानों को आवारा पशुओं से मुक्ति भी मिलती और दुर्घटना में आवारा पशुओं की मौत भी कम होती। इन गौशालाओं में भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर घूम रहे आवारा पशुओं को एक स्थाई ठिकाना मिल जाता जिससे भोपाल विदिशा हाईवे पर हो रहे आवारा पशुओं की मौत का सिलसिला रुक जाता मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

इनका कहना हे
गीदगढ़ पंचायत में गौशाला बनकर तैयार हो गई है अब केवल गौशाला में बोर और बिजली की व्यवस्था करना है हमने जनपद सीईओ जिला सीई ओ, और कलेक्टर ऑफिस में 1 साल पहले पानी और बिजली के लिए आवेदन कर दिया है जैसे ही पानी और बिजली की व्यवस्था हो जाएगी। पशुओं का छोड़ना प्रारंभ कर देंगे।
लीला किशन अहिरवार गीदगड़ सरपंच
सेमरा पंचायत की गौशाला का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है। कुछ ही काम बचा है गौशाला का निर्माण कर मनरेगा के तहत होता है जैसे-जैसे पैसा आता जाता है वैसे-वैसे काम होता है हमने बिल लगा रखे हैं बिल जैसे ही कंप्लीट होंगे निर्माण कर चालू हो जाएगा
भानु लोधी सेमरा पंचायत