Let’s travel together.

गढ़ी में निकाला मोहर्रम का जुलूस सवारी ताज़िए पर लोगों ने चढ़ाया लोभान

0 245

– सभी वर्गों के लोग हुए शामिल,
– मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने सभी वर्गों के गणमान्य लोगों का किया सम्मान,
– गढ़ी की गंगा जमुनी तहज़ीब को रखा बरक़रार,
– मोहर्रम इस्लामी साल का पहला महीना

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में मोहर्रम की 10 तारीख़ को प्राचीन परंपरा के तहत सवारियां, ताज़िए, अखाड़े का आयोजन किया जाता है। इस्लामी तारीख़ का पहला महीना मोहर्रम से शुरू होता है 7 मोहर्रम की रात से सवारियां उठने का सिलसिला शुरू होता है। तीन तीन दिन रात में सांवरिया उठाई जाती है। 9 की रात और 10 वी मोहर्रम को अखाड़े का आयोजन किया जाता है इसमें बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग गढ़ी सहित आसपास के क्षेत्र से शामिल होने आते हैं। वही परंपरा अनुसार क़स्बा गढ़ी की जमुना गंगा तहज़ीब को बरक़रार रखते हुए मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष खालिद मंसूरी ने अपने निवास जुमेराती मोहल्ले में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों समाज सेवियों अली अखाड़े के कलाकारों एवं हिन्दू उत्सव समिति के लोगों का साफ़ा बांधकर हार एवं शील्ड देकर सम्मान किया।

अखाड़ा एवं सवारियां उठने का कार्यक्रम इमाम बाड़े से शुरू होकर क़साई मंडी जुमेरती मोहल्ला मैन बाज़ार चौरसिया मोहल्ला से होता हुआ मोहर्रम की चौकी पर पहुंचता है जहां सवारियां एवं ताजियों पर लोभान छोड़ा जाता है जगह-जगह अखाड़ा चल समारोह का स्वागत किया जाता है। वही अली अखाड़े के कलाकारों द्वारा बनेटी रेझम एवं ताशों की थापो के साथ अन्य कर्तव्य दिखाए जाते हैं।

मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष खालिद मंसूरी एवं ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने साफ़ा हार एवं शील्ड देकर अतिथियों का स्वागत किया पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा नायब तहसीलदार एवं पटवारी नन्दकिशोर अहिरवार, वन अमला क्षेत्र के नेता वरिष्ठ समाजसेवी लालजी ठाकुर, वरिष्ठ नेता भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, जनपद सदस्य रिजवान खान, उप सरपंच बृजेश जाटव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, संगीतकार डॉक्टर केके सोनी, समाजसेवी मोहन जाटव, साबिर मंसूरी, समाजसेवी राजकुमार चौरसिया नितिन माहेश्वरी ओमकार, कुशवाहा, शुभम महेश्वरी, प्रकाश जाटव नीलेश विश्वकर्मा रज्जन ठाकुर, जावेद ख़लीफ़ा, अतहर अली, इमदाद शाह, नईम मंसूरी सईद चौधरी, नन्दकिशोर यादव, अरकान मंसूरी मकसूद खान आबिद चूड़ी, शाहरुख पठान, अनवार चौधरी, सहित बड़ी संख्या में लोगों का स्वागत किया गया। वही वही आधा दर्जन क़रीब सवारियों ने क़स्बे के मुख्य मार्गो पर सर गश्त किया बड़ी संख्या में लोगों ने चांदी के नाल चढ़ाए झाड़ फ़ूक कराकर अपनी समस्याएं उनके सामने रखकर पूरी करने को कहा जिस पर नाल साहबो ने ऊदी देकर हल बताया सावरियां उठाने का सिलसिला बहुत पहले से चला आ रहा है लोगों की इसमें मान्यताएं हैं।
कार्यक्रम का समापन दरगाह मोहल्ला कर्बला में जाकर हुआ।

 

कार्यक्रम के सफ़लता पूर्वक आयोजन पर मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष खालिद मंसूरी ओर उनकी टीम ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिको का शुक्रिया अदा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811