Let’s travel together.

सिलवानी तहसील में अवैध शराब का खुला खेल ठेकेदारों की मौज, जिम्मेदारों की चुप्पी, जनता बेहाल!

0 259

उवेश खान सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले की सिलवानी तहसील में इन दिनों अवैध शराब का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। बम्होरी, प्रतापगढ़, सियरमऊ क्षेत्र के आसपास के गांवों में शाम ढलते ही शराब की बोतलें खुलेआम बिकती नजर आती हैं। हालत यह है कि ठेकेदारों की मौज है, वे बेधड़क धंधा चला रहे हैं, और प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मौन हैं। सवाल यह है कि क्या ये सारा कुछ बिना मिलीभगत के हो रहा है?
तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से गांव की युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर है। घरों में कलह, महिलाओं की पीड़ा, बच्चों का भूखा सोना—ये अब यहां की आम तस्वीर बन गई है। महिलाएं कई बार मोर्चा खोल चुकी हैं, ज्ञापन सौंप चुकी हैं, पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। “रात को गलियों में नशे में झूमते युवक, घर लौटते वक्त डरती बेटियां और महिलाओं की चीख-पुकार… ये अब सिलवानी की पहचान बनती जा रही है।” – यह कहना है एक स्थानीय महिलाओं का, जो लगातार प्रशासन को जगाने की कोशिश कर रही हैं।
कई गांवों में महिलाएं खुद अवैध दुकानों पर जाकर विरोध कर चुकी हैं, शराब को नदियों में बहा चुकी हैं, लेकिन फिर भी ठेकेदारों पर कोई असर नहीं पड़ा। उल्टा, उन्हें खुलेआम संरक्षण में शराब बेचते देखा जा सकता है। क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी संदेह के घेरे में है। आखिर क्यों आंखें मूंद रखी हैं उन्होंने?
सरकार और प्रशासन को जवाब देना होगा—कि कब तक इस ज़हर को हमारे गांवों में खुलेआम बिकने दिया जाएगा? कब तक महिलाओं की आवाज़ को अनसुना किया जाएगा? और कब तक आम जनता इस शराब माफिया की सजा भुगतेगी? अब जनता सवाल पूछ रही है, और अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह चुप्पी एक बड़ा आंदोलन जन्म दे सकती है।

“शराब बिकेगी नहीं—हम चुप बैठेंगे नहीं!”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनादर,कांग्रेस ने जताया आक्रोश     |     संवाद कार्यक्रम में गूंजा समाज सेवा और सांस्कृतिक प्रतिभा का स्वर     |     अगले 3 साल में सभी कमजोर जिला सहकारी बैंक होंगे सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव     |     खेल स्वस्थ रहने व व्यक्ति विकास में सहायक – डाँ.प्रभुरामचौधरी     |     रायसेन में खेल प्रशिक्षण संस्थान एवं रोप-वे निर्माण को लेकर डॉ. प्रभुराम चौधरी ने की उच्चस्तरीय चर्चा     |     संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का हल्लाबोल, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर     |     बामुलाहिजा::दतिया संग्राम में दोनों तरफ डर-संदीप भम्मरकर     |     भीषण गर्मी के चलते शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं, 7 जून से स्कूल पहुंचेंगे शिक्षक     |     सेमरा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन गए थे करीला धाम     |     श्रद्धांजलि::सिने संगीत के स्वर्ण युग का आखिरी ‘सुमन’ भी मुरझा गया…अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811