Let’s travel together.

प्रथम आचार्य पदारोहण दिवस भाग्योदय में 5 अप्रेल को मनाया जाएगा

0 63

हथकरघा के वस्त्रों पर 10 % की छूट
शाम को कवि सम्मेलन भाग्योदय में
सागर। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री समय सागर महाराज का चैत्र शुक्ल अष्टमी 5 अप्रैल को प्रथम आचार्य पदारोहण दिवस भव्य और दिव्य तरीके से भाग्योदय तीर्थ परिसर में सुबह 6.15 बजे से निर्यापक मुनि श्री योगसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में मनाया जाएगा
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया आचार्य गुरुदेव श्री समय सागर महाराज का एक वर्ष पूर्व कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण लाखों लोगों की उपस्थिति में हुआ था प्रथम पदारोहण दिवस पर भारत में जहाँ जहाँ मुनि संघ, आर्यिका संघ है। वहाँ पर आचार्य पदारोहण दिवस पर कार्यक्रम होगे। भाग्योदय तीर्थ सागर में सुबह 6.15 बजे से अभिषेक शांति धारा से होगी और 6.30 बजे से आचार्य छत्तीसी विधान होगा कार्यक्रम के शुरुआत में मंगलाचरण, पाठशाला के बच्चों के कार्यक्रम, सुबह 9 बजे आचार्य श्री की पूजन होगी। उसके पश्चात महिला मण्डल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगे। आचार्य श्री समयसागर महाराज के जीवन कृतित्व और व्यक्तित्व पर मुनि संघ के द्वारा संस्मरण सुनाए जाएँगे और प्रवचन होंगे।
दोपहर में खीर वितरण का कार्यक्रम होगा और को भाग्योदय तीर्थ परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। हास्य कवि पार्थ नवीन प्रतापगढ़, अमित मौलिक जबलपुर, गौरव चौहान इटावा, कवित्री श्रद्धा शौर्य नागपुर, दिव्यांग कवि अकबर ताज, अखिल आनंद आचार्य श्री के आशीर्वाद से हथकरघा के वस्त्रों का शोरूम भाग्योदय तीर्थ में चल रहा है उस पर भी खरीदी पर 10% की छूट दी जाएगी।
आचार्य श्री समय सागर महाराज ससंघ 5 अप्रैल को सुबह विहार करते हुए पाटन पहुंचेंगे जहां पर मुनि संघ के द्वारा प्रथम। आचार्य पदारोहण दिवस मनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |     स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने जिले का किया भ्रमण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811