उदयपुरा रायसेन।हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में न्यू ज्ञान सागर पब्लिक हाई स्कूल उदयपुरा में ग्रीन डे सेलिब्रेशन रखा गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्था प्रभारी सुधीर शर्मा जी द्वारा बच्चों को वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं वृक्ष लगाने के लाभ बताए गए संस्था प्रिंसिपल द्वारा बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वह एक वृक्ष मां के नाम पर लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया ।