Let’s travel together.

अस्मिता खेलो इंडिया हॉकी लीग में रायसेन की बालिकाएं शानदार प्रदर्शन कर बनी उप विजेता

0 103

रायसेन । दमोह में  18 से 25 मार्च  तक आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग प्रतियोगिताओं में खेलो इंडिया सेंटर मंडीदीप रायसेन की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उप विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया । रायसेन ने अपने पहले मैच में बैतूल को 5-1 से , दूसरे मैच में भोपाल को 6-1 से , तीसरे मैच में दमोह को 5-0 से चौथे मैच में जबलपुर के 13-1 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया ।


फ़ाइनल मैच में मध्यप्रदेश राज्य महिला हाँकी अकादमी ( सेंटर फ़ार एक्सीलेंस ) ग्वालियर की राष्ट्रीय विजेता से सुसज्जित टीम से संघर्षपूर्ण मुक़ाबले में 2-0 से पराजित होकर दूसरा ( उप विजेता) स्थान प्राप्त किया ।

फ़ाइनल मैच के मध्यांतर तक ग्वालियर एवं रायसेन 0-0 गोल से बराबरी पर थे। ग्वालियर टीम मैच के तीसरे क्वार्टर में 1 गोल एवं चौथे क्वार्टर में 1 गोल कर मैच जीतकर विजेता बने। विजेता ग्वालियर को राशि रुपये 2.00 लाख एंव उपविजेता राशिको राशि रुपये 1. लाख 60 हज़ार के नक़द पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।


ज़िले की बेटियों की उल्लेखनीय सफलता पर जिला कलेक्टर श्री अरुण विशवकर्मा , जिला पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवं टीम के प्रशिक्षक प्रहलाद राठौड़ तथा कु. संध्या मेहरा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811