Let’s travel together.

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं जिला भाजपा अध्यक्ष ने ली मंडल अध्यक्षों की बैठक

0 130

-जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने ली मंडल अध्यक्षों की बैठक

बैठक में सहयोग निधि अभियान एवं मंडल कार्यकारिणी गठन पर दिया जोर

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में  प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग प्रभारी कांतिदेव सिंह ने जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ जिले के सभी 27 भाजपा मंडल अध्यक्षों की जरूरी बैठक लेकर उन्हें संगठन के प्रति कामकाज को लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्री सिंह एवं श्री शर्मा द्वारा पुष्कर करते हुए किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वप्रथम जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कांति देव सिंह का स्वागत किया।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को संगठन के प्रति समर्पित भाव के साथ अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है उन्होंने कहा कि जिले के सभी मंडल अध्यक्ष शीघ्र से शीघ्र आगामी 27 मार्च तक हर हालत में अपनी अपनी कार्यकारिणी का गठन करें, इसके साथ ही पार्टी द्वारा जो उन्हें जीवन सहयोग निधि का कार्य दिया गया है उसे समय पर पूरी प्राथमिकता के साथ करना है और अपने लक्ष्य को पूरा कर सहयोग प्रदान करना है ।

उन्होंने स्पष्ट रूप से बैठक में मौजूद सभी मंडल अध्यक्ष से बन टू बन बात करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंडल अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता के साथ काम में जुट जाएं । मंडल अध्यक्षों की आयोजित बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल सहित जिले भर के भाजपा मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811