Let’s travel together.

चीनी कम्पनी Tik Tok का बड़ा कदम,भारत के सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

121

कंपनी ByteDance ने अपने भारत में अपने ऐप टिकटॉक के सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा है कि 28 फरवरी उनका, इस कंपनी में आखिरी वर्किंग दिन था।और इसके बदले में कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को 9 महीने का वेतन देगी। कंपनी के इस फैसले की रिपोर्ट पर इकोनॉमिक टाइम्स ने खबर दी है। उसके बाद भी पीछे नहीं है।इस मामले से परिचित कुछ सूत्रों ने अखबार को जानकारी देते हुए बताया है कि Tiktok ने भारत में काम करने वाली पूरी टीम तो बर्खास्त कर दिया है।

40 कर्मचारियों को पिंक स्लिप

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते के शुरुआत में 40 लोगों को पिंक स्लिप दी गई है। साथ ही निकाले जाने वाले कर्चमारियों को कंपनी ने 9 महीने का वेतन देने की बात कही है। कर्मचारियों से यह भी कहा गया है कि अ नई जॉब तलाश करने के लिए कंपनी की तरफ से कुछ बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। छंटनी की वजह पर कंपनी ने कहा है कि चीनी ऐप्स पर सरकार के रुख के कारण कंपनी भारत में अपने ऑपरेशन यानी काम को फिर से शुरू नहीं कर सकती है। हालांकि इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा भेजे गए सवाल पर टिकटॉक ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

जून 2020 में टिकटॉक हुआ था बैन

इसके पहले केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए जून 2020 में टिकटॉक समेत करीब 300 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसके बाद कंपनी के इंडिया ऑफिस के कई कर्मचारी ज्यादातर दुबई और ब्राजील के ग्राहकों के लिए काम कर रहे थे। भारत में टिकटॉक पर जब बैन लगाया गया था उस वक्त कंपनी के पास 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811