Let’s travel together.

मिर्गी आने से 65 बर्षीय वृद्ध 30 फिट गहरे कुएं में गिरा,जान जोखिम में डालकर 3 युवाओं ने बचाई जान

0 354

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

नगर के दशहरा मैदान स्थित कुआँ की पार पर बैठा एक 65 वर्षीय वृद्ध अशोक जैन मिर्गी आने के कारण अचानक कुआं में गिर गया।
इसी दौरान कुएं के पास से निकल रहे मां कर्मा देवी का चल समारोह में शामिल लोगों द्वारा उसे गिरते हुए देखकर चिल्ला-पुकार किए जाने पर वीरेंद्र सिंह राजपूत तुलसीपार,अशोक ठाकुर खामखेड़ा,इंद्राज साहू ने उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग दी और बामुश्किल मशक्कत के बाद वृद्ध को पानी से बाहर निकाला ।
कुएं में करीब दस फिट से ज्यादा पानी होने से वृद्ध को निकालने में काफी दिक्कत हो रही थी, तभी घटनास्थल के पास साहू समाज का कर्मा देवी कार्यक्रम का टेंट लगा हुआ था लोगों ने टेंट खोलकर रस्सी निकाली और कुएं में डालकर निकलने का प्रयास किया तब भी सफलता नहीं मिली तो टेंट हाउस की टिगोड़ी की मदद से तीनों युवकों ने काफी मशक्कत के बाद वृद्ध को सकुशल बाहर निकाल लिया ।


मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अयोध्या नगर बेगमगंज निवासी अशोक जैन पिता नाथूराम जैन आयु करीब 65 ( सियरमऊ वाले )कुआँ की पार पर बैठे थे , इसी दौरान उन्हें मिर्गी आ गई और सीधे कुआँ में गिर गए।
उनके परिजनों ने बताया कि उन्हें मिर्गी की पुरानी बीमारी है ,कभी भी उन्हें इस तरह की मिर्गी आने से गिर जाते हैं। उनका उपचार भी चल रहा है।
यह तो अच्छा रहा की कुआँ में पर्याप्त पानी था और लोगों ने वृद्ध को गिरते हुए देख लिया था।
अपनी जान जोखिम में डालकर वृद्ध की जान बचाने वाले डॉ. वीरेंद्र सिंह राजपूत,अशोक ठाकुर इंद्राज साहू के हौसले की सभी लोगों ने तारीफ करते की।
वहीं कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने इन तीनों बहादुर युवकों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के आगमन पर उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811