-32 वर्षीय युवक यशवंत पिता हीरालाल अहिरवार का 8 मार्च को हुआ था एक्सीडेंट,
उवेश खान सिलवानी रायसेन
विगत 8 मार्च को गैरतगंज सिलवानी रोड से बाइक सवार युवक खेत से जमुनिया के महगवां अपने घर की तरफ आ रहे थे, तभी सामने से आ रहे थ्रेसर लगे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार यशवंत घायल हो गए! और चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया! तुरंत घायल बाइक सवार को गैरतगंज अस्पताल ले गए, जहां से रायसेन रेफर किया गया! हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया! आज सुबह एम्स में हुआ युवक का देहांतवास, मृतक के एक लड़की और दो लड़के हैं, किसानी और मजदूरी करते थे, पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने और आरोपी को ना पकड़ने को लेकर आज चक्काजाम किया गया! वही सिलवानी थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के परिवार वालों ने सिलवानी थाने में न तो सूचना दी,ना ही एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को सिलवानी लाया गया था! चक्काजाम की खबर पुलिस को पहले ही लग गई थी! चक्काजाम के पहले ही थाना प्रभारी जे पी त्रिपाठी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे, परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश भी दी थी! फिर भी प्रदर्शन कर रहे लोग नहीं माने! बाद में बेगमगंज SDM और SDOP मौके पर पहुंचे! समझाइश के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया!आपको बता दें एक्सीडेंट वाले ट्रैक्टर और ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है!