Let’s travel together.

चौथे दिन भारत को मिली एक और सफलता ऑस्ट्रेलिया को जल्द समेटने की कोशिश

86

 लंदन के द ओवल ग्राउंड पर मैदान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला चल रहा है। चौथे दिन भारत को एक और कामयाबी मिली। उमेश यादव ने खतरनाक दिख रहे मार्नस लाबुशेन को 41 रनों पर आउट कर दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके हैं। अब तक उन्हें 300 से ज्यादा रनों की बढ़त मिल चुकी है। भारत उनकी पारी जल्द से जल्द समेटने की कोशिश में है, तो ऑस्ट्रेलिया ज्यादा से ज्यादा रन हासिल करने में जुटा है।

तीसरा दिन: ऑस्ट्रेलियाई पारी

तीसरे दिन भारतीय पारी 296 रनों के स्कोर पर सिमट गई। 173 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के शुरुआती बल्लेबाज ज्यादा टिक नहीं पाए। 120 रनों के भीतर उसके 4 बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे। तीसरे दिन स्टंप्स उखड़ने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल उन्होंने 296 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। रवीन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके, जबकि सिराज और उमेश यादव को 1-1 विकेट मिले।

तीसरा दिन: भारतीय पारी

तीसरे दिन भारतीय पारी 296 रनों के स्कोर पर सिमट गई। टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे और शार्दूल ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत को शर्मनाक स्थिति से बाहर निकाला। 5 विकेट पर 151 रनों के स्कोर से आगे खेलते हुए भारत ने पहले ही ओवर में अपना छठा विकेट गंवा दिया। विकेटकीपर केएस भरत दूसरी ही गेंद पर आउट होकर पैवेलियन लौट गये। उसके बाद अजिंक्य रहाणे और शार्दूल ठाकुर ने टिककर बल्लेबाजी की और भारत को फॉलोऑन से खतरे से बचा लिया। अजिंक्य रहाणे ने शानदार 89 रन बनाये और शतक से चूक गये। वहीं शार्दूल ठाकुर ने 51 रन बनाये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811