Let’s travel together.

सेवा भारती ने लुधावली बस्ती में लगाया स्वास्थ्य शिविर

0 67

– दवा वितरण के साथ बताया कि होली पर पक्के रंगों से बचे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में सेवा भारती द्वारा बुधवार को शहर की लुधावली सेवा बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में निशुल्क इलाज किया गया। शिविर में डॉ दीक्षा खर्डेकर, कुमारी काजल कुशवाह नर्सिंग स्टाफ रितेश पाराशर, महिम भारद्वाज सेवा भारती जिला सचिव, उत्तम सिंह कुशवाह जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र गुप्ता नगर सचिव, राजेंद्र द्विवेदी सेवा भारती सदस्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ दीक्षा खर्डेकर ने शिविर में बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है इस अवसर पर हमें ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए और होली का त्यौहार भी हमें हर्ष उल्लास के साथ मनाना है। इसके अलावा पक्के कलरों का उपयोग कम से कम करना है गुलाल के साथ हम सभी होली खेल कर मनाएंगे और हमारा त्यौहार हर्ष के साथ संपन्न होगा। साथ ही उन्हें बताया कि कलर से होली खेलने के पहले हम सभी को अपने शरीर पर सरसों के तेल को अवश्य लगाना चाहिए जिससे हमारी त्वचा ठीक रहेगी ।जिससे हम सभी स्वस्थ रहेंगे साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811