Let’s travel together.

शिवपुरी में हुआ नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 2189 मामले निराकृत हुए, 2938 व्यक्ति लाभांवित

0 91

-कुल 28 खण्डपीठों के माध्यम से 2189 मामलो का निराकरण हुआ

– कुटुम्ब न्यायालय के 7 मामलों में पति पत्नि के बीच सहमति के आधार पर समझौता हुआ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक अदालत के माध्यम से जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसील न्यायालयों के माध्यम से कुल 2189 मामले निराकृत हुए। नेश्नल लोक अदालत का शुभारंभ जिला मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर भवन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश अशोक कुमार शर्मा, अधिवक्ता संघ शिवपुरी अध्यक्ष विजय तिवारी सहित कई न्यायाधीश व अधिवक्तागण मौजूद रहे।
नेशनल लोक अदालत में जिले की कुल 28 खण्डपीठों के माध्यम से 2189 मामलो का निराकरण हुआ एवं लगभग 2938 से अधिक पक्षकार लाभान्वित हुए। निराकृत मामलों में विचाराधीन मामले 679 एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के मामले 1510 शामिल थे एवं राशि 1 करोड़ 68 लाख 29 हजार 500 रुपए का अवार्ड पारित हुए।
इस लोक अदालत के दौरान बिजली कंपनी व बैंकों के प्रकरण भी सुलझाए गए। बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को विशेष छूट दी गई जिसके कारण बिजली कंपनी के स्टॉलों पर काफी भीड़ रही।
वहीं कुटुम्ब न्यायालय के 7 मामलों में पति पत्नि के बीच सहमति के आधार पर समझौता हुआ। यहां पर पति पत्नि के बीच सहमति होने पर एक दूसरे को फूल माला पहनाकर पुन: एक साथ रहने पर सहमत हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811