Let’s travel together.

कलेक्टर का किया सम्मान

0 256

आकांक्षी जिलों में चौथा स्थान प्राप्त करने एवम जिले के पुरातात्विक स्थलों के उन्नयन हेतु प्रयास करने पर, दी बधाई
विदिशा।  संरक्षण संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध संख्या विदिशा की विरासत समूह विदिशा कलेक्टर से निम्न विषयों को लेकर मुलाकात की।विदिशा के पुरातात्विक स्थलों के उन्नयन के लिये,विरासत ग्रुप के लोग ,आज कलेक्टर  से मिले। 2 कोड़ी के पुल, रायसेन गेट, हिंदी भवन, आदि के पुनरुद्धार की चर्चा हुई, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए, सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए।

इसके साथ ही विदिशा का अपना,एक दिन, विदिशा गौरव दिवस के नाम से मनाया जाए यह,मांग की गई। गौरव दिवस का आयोजन 2 दिवसीय हो,जिसमे एक दिन विदिशा के वैभव,इतिहास और परंपराओं पर चर्चा हो,संगोष्ठी हो।


दूसरे दिन विदिशा के रीति रिवाजों के आधार पर कार्यक्रम हो,जैसे स्थानीय व्यंजनों के स्टाल लगे।
स्थानीय नृत्य ,संगीत आदि के आयोजन हो, स्थानीय लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी, स्थानीय शिल्प यथा हस्तशिल्प, जूट आदि कपड़े,लकड़ी के सामान , आदि की प्रदर्शनी लगाई जाए।इसी के साथ बेतवा नदी के जल स्रोत पर भी चर्चा हुई।

प्रतिनिधि मंडल में गोविन्द देवलिया, अरविंद श्रीवास्तव, विजय चतुर्वेदी, ओ पी चतुर्वेदी, प्रकाश जोशी,अरूण वर्मा, रामकृष्ण शर्मा, जी एस दांगी,मनमोहन शर्मा,अभिनय वर्मा, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811