Let’s travel together.

शासकीय भूमि एक इंच भी कब्जे से निकाली जायेगी,अपराधी को संरक्षण देने वाले को बक्शा नहीं जाएगा- नरेंद्र शिवाजी पटेल

0 132

मेरी विधान सभा क्षेत्र में वैध धन्धें ,व्यापार, गुंडागर्दी को समूल नष्ट किया जाएगा-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

बरेली के स्थानीय रामलीला मैदान में परमपूज्य ब्रम्हचारी बिष्णु दत्त जी महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में म.प्र.शासन के राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य व नगरपरिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित समिति का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
सरस्वती पूजन के उपरांत राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का पुष्प हार से सम्मानित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश ववेले एवं कार्यकारिणी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार श्रीवास्तव के द्वारा नव गठित समिति के अध्यक्ष एवं समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई गई।
राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने अपने तीखे अंदाज में शपथग्रहण समारोह के दौरान कहा कि मेरी विधान सभा क्षेत्र में अपराध करने वाले एवं उनको संरंक्षण देने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा।मेरी विधान सभा क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों को चलाने वाले,अवैध खनन, अवैध धंधा,अवैध व्यापार,गुंडा तत्वों को कठोर शब्दों में चेतावनी दी कि वख्शए नहीं जाओगे।
वहीं धर्मगुरु ब्रम्हचारी महाराज ने अपने धार्मिक एवं आध्यात्मिक विचार प्रकट करते हुए कहा कि दुनिया के कैसे भी कितने भी अच्छे कर्म कर लेना पर ईश्वर प्राप्ति उसी को होती है जिसने ईमानदारी से मेहनत से पैसा कमाया है। नगरपरिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी ने भी अपने उद्बोधन में मंत्री जी से नगर को चहुं मुखी सौन्दर्य एवं विकसित करने की बात कही।
वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार ववेले ने स्वागत भाषण के दौरान मंत्री जी की सराहना करते हुए अपने आप को जन सेवक कहा सभी उपस्थित जन से धार्मिक आयोजन में सहयोग की अपेक्षा की।इस शपथग्रहण समारोह में हिन्दू उत्सव समिति के स्थायी आजीवन सदस्य वयोवृद्ध मुरारीलाल श्रीवास्तव, मोतीलाल राठी,सुरेश विदुआ, सुदामा सोनी, हरिसिंह खोजर, राधेलाल भावसार, रामकुमार श्रीवास्तव, शुशील कुमार जैन,शुध्दा मास्टर, राधेश्याम पालीवाल,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कार्यकारिणी सदस्य अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले भर में धूम धाम के साथ मनाया गया श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव     |     स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811