अनुराग शर्मा सीहोर
जिले के सबसे सीनियर विधायक करण सिंह वर्मा के विधानसभा क्षेत्र इछावर में कांग्रेस को जमीनी नेताओं की जरुरत है। दरअसल, इछावर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के दो बड़े नेता माने जाते हैं, जो जनता के बीच रहते हैं। जिनमें महिला नेत्री मेघा परमार और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल शामिल हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद से यह दोनों ही नेता प्रादेशिक हो गए हैं। दोनों नेताओं को प्रदेश स्तर पर कांग्रेस में जिम्मेदारी मिली है। नतीजतन दोनों ही जनप्रतिनिधि अब भोपाल में ही अपना ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसे में अब चर्चा यही हो रही है कि इछावर में कांग्रेस को जमीनी नेता की जरुरत है।