5 साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फांसी देने की मांग, दिनारा में निकला जुलुस, आक्रोशित लोगों ने दिया ज्ञापन
– मासूम के साथ दरंदिगी को लेकर लोगों में आक्रोश
– कड़ी कार्रवाई की उठी मांग
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के दिनारा में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद यहां पर लोगों में आक्रोश है। 5 साल की बच्ची के साथ 16 साल के एक बालक पर दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले में रविवार को लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाली। आकर्षित लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। इस दौरान दिनारा में रैली निकालते हुए लोगों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। थाने पर पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि 5 साल की बच्ची को न्याय दिलाया जाए। इस रैली में महिलाएं भी धरने में शामिल हुई। ज्ञापन में आरोपी को फांसी देने की मांग की गई।
अपचारी बालक को पकड़ा गया, बाल न्यायालय में पेश किया गया-
पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अपचारी बालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने बाल न्यायालय में पेश किया है। करैरा के प्रभारी एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि इस मामले में अपराध क्रमांक 50/2025 धारा 65(2), 115(2),137(2) बी.एन.एस.,5(द्व),6,5 (झ) पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। एसडीओपी ने बताया कि मौका स्थल का फॉरेंसिक अफसरों ने भी निरीक्षण किया है और कार्रवाई की जा रही है।
पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, शरीर तक नोच डाला-
गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के दिनारा थानांतर्गत एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ग्राम आवास निवासी बच्ची शनिवार की दोपहर अचानक घर से लापता हो गई। जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो स्वजन ने तलाश शुरू की। इसी दौरान बच्ची पड़ोस में खाली पड़े मकान में लहूलुहान अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। प्रथम दृष्टया ही यह स्पष्ट हो गया कि उसके साथ हैवानियत की गई है। हालत गंभीर नोचा और दांतों से काटा है, इस कारण उसका चेहरा भी सूज गया है। शरीर पर चोटों के निशान हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बरात में शामिल होकर इसने शराब पी थी। शराब के नशे में ही आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।