-15 दिन में ही 20 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है।
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
इस समय भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर डामरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है भोपाल से दीवानगंज तक डामरीकरण का कर पूर्ण हो चुका है। सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहे तक होना बाकी है।
25 किलोमीटर मार्ग पर डामरीकरण होने के बाद से ही दुर्घटना में इजाफा होने लगा है 15 दिन में ही छोटी बड़ी 20 दुर्घटनाएं हो चुकी है इन दुर्घटनाओं से सुखी सेवनिया पुलिस, दीवानगंज पुलिस और सलामतपुर पुलिस काफी परेशान है। पहले 45 किलोमीटर मार्ग पर जहां एक दो दुर्घटनाएं होती थी अब इस जगह पर तीन से चार दुर्घटनाएं रोज होने लगी है।

बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर इस समय डामरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है रोड भी पूरी तरह बनकर तैयार होने वाला है ऐसे में वाहन चालक तेजी से वाहन चलाते हुए रोड से निकल रहे हैं। रोड पर वाहन चालक ओवरटेक करते समय एक दूसरे से भिंड जाते हैं। रोड के बीच में कोई बेरिकेट नहीं लगा है जिससे दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही है आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि रोड तो बन रहा है मगर बीच में बेरिकेट नहीं होने के कारण दुर्घटना में इजाफा होने लगा है अगर रोड के बीच में बेरिकेट लग जाए तो वाहन चालक ओवरटेक नहीं करेंगे जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।