Let’s travel together.

शिवपुरी जिला प्रशासन द्वारा पोलो ग्राउंड में 6 मार्च को कराया जा रहा सामूहिक विवाह व निकाह सम्मेलन का आयोजन

0 116

19 फरवरी तक वर -वधु सम्बंधित निकाय में कर सकते हैं आवेदन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत हो रहा है यह आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत जिला प्रशासन शिवपुरी द्वारा अगले माह 6 मार्च को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कराया जाएगा ,इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी व निकाह करने के इच्छुक दम्पत्ति 19फरवरी तक संबंधित जनपद पंचायत /नगर परिषद् /नगर पालिका कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ वर-वधु के दो – दो फोटोग्राफ, ई-केवायसी सहित दोनों के आधारकार्ड संलग्न करने होंगे। साथ ही उम्र प्रमाणीकरण से संबंधित कोई दस्तावेज भी संलग्न करना होगा। इसके लिये वोटरकार्ड, मार्कशीट, जन्म प्रमाण-पत्र या मेडीकल बोर्ड द्वारा जारी आयु संबंधित दस्तावेज मान्य होगा। आवेदन पत्र के साथ वधु यानि कन्या की बैंक पासबुक भी संलग्न करना होगी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा हर दम्पत्ति के विवाह पर 55 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें से सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दिन वधू को एक मुश्त 49 हजार रूपए की राशि चेक के माध्यम से दी जाती है। शेष 6 हजार रूपए की राशि सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन की व्यवस्थाओं के लिये संबंधित आयोजक संस्था को प्रदान की जाती है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 फरवरी निर्धारित की गयी है इसमें आवेदन के साथ समस्त सम्बंधित दस्तावेज लगाकर वर वधु अपने नगर परिषद् /नगर पालिका /जनपद निकाय में आवेदन कर सकते है फिर सभी नगर परिषद् /जनपद इन आवेदनों का विधिवत परीक्षण करके क्रमशः नगर पालिका शिवपुरी /जनपद शिवपुरी में जमा करेंगे , नगर पालिका शिवपुरी और जनपद शिवपुरी आयोजक संस्था रहेंगी !

इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजना में वधु का मप्र का मूल निवासी होना जरुरी है वर मप्र और मप्र के बाहर का भी योजना के लिए पात्र होगा !और वधु के डॉक्यूमेंट जिस निकाय से सम्बंधित है उसी निकाय में आवेदन के साथ समस्त आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके जमा करने होंगे ,सम्बंधित निकाय विधिवत जांच करके नगरीय निकाय होने की स्थिति में शिवपुरी नगरपालिका और ग्रामीण निकाय (जनपद ) होने की स्थिति जनपद शिवपुरी में जमा करेंगे !
19 जनवरी तक आवेदनों जमा करने होंगे इसके पश्चात 7 दिवस में इन आवेदनों की विधिवत जांच करनी होगी तत्पश्चात पोर्टल पर इन आवेदनों को दर्ज करना होगा !

शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में समस्त निकाय को निर्देशित किया गया है कोई भी पात्र जोड़ा मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजना लाभ से वंचित ना रहे ,प्रत्येक पंचायत के ग्राम स्तर पर इसकी मुनादी करवाई जाए!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811