Let’s travel together.

शिवपुरी में प्राथमिक शिक्षक निकला 8 करोड़ी, छापे में 52 प्लॉट से संबंधित रजिस्ट्रीयां मिलीं

0 200

– आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के छापे में 44 भू अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक खातों की पासबुक भी मिली हैं

– जांच एजेंसी दस्तावेजों की जानकारी जुटाने में लगी

-पूर्व कांग्रेस विधायक के करीबी शिक्षक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के भौंती में बुधवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एक प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर छापा मारा। इस छापामार कार्रवाई के दौरा प्राथमिक शिक्षक 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी ईओडब्ल्यू को हाथ लगी है। प्राथमिक शिक्षक के खिलाफ एक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में बताया गया था कि शिक्षक के यहां पर आय से अधिक संपत्ति है।

पूर्व कांग्रेस विधायक के करीबी-

बताया जा रहा है कि भौंती के प्राथमिक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया भिंड जिले के रहने वाले हैं। वह वर्ग तीन के शासकीय शिक्षक है और कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। वैसे सुरेश सिंह भिंड के रहने वाले हैं लेकिन शिक्षक बनने के बाद वह यही रहने लगे। वैसे बताया जा रहा है कि वह पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक केपी सिंह के करीबी हैं। बताया जा रहा है कि वह जमीनों के कारोबार से भी जुड़े हैं। इसके अलावा सुरेश सिंह भदौरिया पर हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं।

ईओडब्ल्यू ने प्रेस नोट जारी कर कहा- 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली

ईओडब्ल्यू ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिक्षक के नाम पर 8 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है। जिनमें दुकानें, घर, कार, सोना-चांदी, ट्रक-ट्रैक्टर और भी अन्य चीजें शामिल हैं। आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दर्ज मामले के तहत यह कार्रवाई की गई। शिक्षक के घर से छापे में एजेंसी को एक रिहायशी भवन और 11 दुकानें (अनुमानित कीमत: 1 करोड़ 70 लाख रुपए), पिछोर रोड पर 10 दुकानें (अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए), 52 प्लॉट से संबंधित रजिस्ट्री (अनुमानित कीमत: 5 करोड़ रुपए) के बारे में पता चला है।

44 भू-अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक खातों की पासबुक मिली हैं-

ईओडब्ल्यू के अनुसार, सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सेवाकाल में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं। लेकिन, छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस प्रकार, आरोपी ने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है। ईओडब्ल्यू को छापे के दौरान 44 भू अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक खातों की पासबुक मिली हैं। जांच एजेंसी इन दस्तावेजों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

छापे में यह संपत्ति भी मिली-

इसके अलावा चल संपत्ति में नगद- 4 लाख 71 हजार 370 रुपए, 371 ग्राम सोना (अनुमानित कीमत: 23 लाख 42 हजार 214 रुपए), 2 किलो 826 ग्राम चांदी (अनुमानित कीमत: 1 लाख 28 हजार 736 रुपए), एक ट्रक (अनुमानित कीमत: 23 लाख रुपए), एक स्कॉर्पियो (अनुमानित कीमत: 5 लाख रुपए), फर्नीचर (अनुमानित कीमत: 2 लाख रुपए), एलसीडी टीवी और एसी (अनुमानित कीमत: 1 लाख 40 हजार रुपए), एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत: 50 हजार रुपए), एक ट्रैक्टर, 5 थ्रेसर, एक टैंकर, चार ट्रॉली, तीन कल्टीवेटर (अनुमानित कीमत: 25 लाख रुपए) भी बरामद किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811