Let’s travel together.

नाली खोदने पर मारपीट,एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मारपीट का मामला किया दर्ज

0 213

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज के पास स्थित ग्राम गीदगढ़ गांव में शनिवार को नाली खोदने पर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति से मारपीट कर दी। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस चौकी दीवानगंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार सनमान विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी गीदगढ़ हनुमान मंदिर के पास नाली खोद रहा था। इतने में ही विनोद धाकड़ निवासी गीदगढ़ आया और लोहे की राट से मारपीट शुरू कर दी। जिससे सनमान विश्वकर्मा को सर में गंभीर चोट आने पर पहले दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ना होने पर सांची सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। मेडिकल के उपरांत दीवानगंज चौकी पर सनमान ने विनोद धाकड़ के खिलाफ मारपीट का ममला दर्ज कराया है। पुलिस ने विनोद धाकड़ के खिलाफ 296, 115(2),351(3) वीएनएस का ममला पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।
सनमान विश्वकर्मा ने बताया कि मैं नाली खोद रहा था इतने में विनोद धाकड़ आकर कहने लगा नाली किसके कहने पर खोद रहा है इसको बंद कर मैंने कह दिया पंचायत द्वारा खुदवाई जा रही है जिसके लिए मुझे पैसा मिलेगा अगर तुम पैसा दे दो तो मैं काम बंद कर दूंगा इतना कहने पर विनोद ने लोहे कि रॉट से मेरे साथ मारपीट कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811