Let’s travel together.

जंगल में बड़ी संख्या में मोरो का विचरण,खेतो में दाना चुगते करते हे नृत्य

0 198

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

जंगल में मोर नाचा, आपने देखा क्या. नहीं देखा, तो फिर जंगल जाने की जरूरत नहीं है। बस चले आएं रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरखेडा, और कुलहड़िया गांव में इस गांव के खेत-खलिहान तक, मोर ही मोर दिखेंगे जी भरकर उन्हें नाचते देखिए, अठखेलियां करते देखिए या फिर कोई और करतब करते देखिए। कई मोर तो नाचते हुए भी दिखाई देंगे। इसमें न कोई पैसा लगेगा और न ही इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत है।


जी हां रायसेन जिले के नरखेडा गांव से लगकर कूल्हाड़िया रेंज में कई मोर हैं। यहां मोर रेंज के आसपास खेत खलियान में घूमते फिरते नजर आते रहते हैं। गांव के ग्रामीण इन मोरो को पकड़ते नहीं है। गांव के घर, गली व खेतों में मोर यूं ही चलते फिरते दिखते हैं। इनकी एक झलक देखने के लिए नर खेड़ा गांव के आसपास के इलाके के लोग भी मोर देखने के लिए यहां आते रहते हैं।
नरखेडा पंचायत सरपंच रामदयाल लोधी बताते हैं कि मोर गांव वासियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। अगर थोड़ा बहुत नुकसान होता भी है तो गांव वालों की तरफ से उन्हें कुछ नहीं कहा जाता। नर खेड़ा गांव के आसपास जंगल लगा हुआ है कई मोर हर कभी खेत खलियान में नाचते हुए दिखाई देते हैं। यह पर मोर एक दो नहीं है बल्कि कई सारे मोर खेत खलियान में रात दिन अठखेलियां करते दिखाई देते हैं। मोरो की दिन रात गांव में बहुत सुंदर आवाज गूंजती रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811