मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
बरखेड़ी चौराहे से होते हुए एक मोटरसाइकिल चालक हलाली डैम जा रहा था जबकि दूसरा मोटरसाइकिल चालक हलाली डैम से बेरखेड़ी चौराहे की तरफ आ रहा था दोनों की गाड़ी हलाली डैम के नजदीक रोड किनारे खड़े टेढ़े महुआ के पेड़ के पास में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की पांचो ही बाइक सवार रोड गिर गए। जिससे पहली गाड़ी पर बैठी दो महिलाएं एक बच्ची और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।

तो वही दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठे जो व्यक्ति भी घायल हो गए। पुलिस द्वारा दो महिलाएं बच्ची और पुरुष को विदिशा में इलाज के लिए ले जाया गया तो दूसरा मोटरसाइकिल चालक का इलाज अन्य अस्पताल में चल रहा है।