Let’s travel together.

कर्क रेखा पर स्वाद संगम कैंटीन एवं प्रदर्शनी केंद्र का क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने किया लोकार्पण 

0 151

 -कर्क रेखा पर खिंचवा फोटो

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कर्क रेखा पर कुछ दिनों से लगातार स्वाद संगम कैंटीन एवं प्रदर्शनी केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा था कर्क रेखा के चारों ओर साफ सफाई और और रंग रोगन और झंडे लगाए गए थे। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने स्वाद संगम कैंटीन और प्रदर्शनी केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों के साथ कर्क रेखा पर फोटो भी खिंचवाए।


बता दे की भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 रोड पर दीवानगंज के पास स्थित कर्क रेखा पर हर दिन सेल्फी लेने वालों की होड लगी रहती है। कई राहगीर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहते हैं। इस समय यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा हुआ है। जिसमें कई श्रद्धालु कर्क रेखा से होते हुए निकलते हैं। रोज कई श्रद्धालु कर्क रेखा पर रुक कर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। कई श्रद्धालु अपनी अपनी परवाह किए बिना ही हाईवे के इस पार उस पार आते-जाते हुए नजर आ रहे हैं। कई राहगीर सेल्फी लेने में इतने मस्त थे कि रोड पार करते समय वाहनों तरफ भी ध्यान नहीं दे रहे थे। इतना व्यस्ततम सेल्फी प्वाइंट होने के बावजूद भी पर्यटन विभाग रोड को पार करने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। पर्यटक अपनी जान हथेली पर रखकर रोज रोड पार करते रहते हैं।

वहीकर्क रेखा के पास ही अब स्वाद संगम कैंटीन एवं प्रदर्शनी केंद्र बनकर तैयार हो गया है। जिससे पर्यटकों को सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगी। कर्क रेखा पर हर साल 21 जून को दोपहर यहां पर व्यक्ति को अपनी खुद की परछाई भी नहीं दिखती और परछाई साथ छोड़ देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811