Let’s travel together.

धर्म और आध्यात्म देश की ताकत: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 29

-महाकुंभ भारतीय संस्कृति की “विविधता में एकता” का प्रतीक

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सांस्कृतिक विरासत, धर्म और आध्यात्म भारत की ताकत है। श्रीराम मंदिर के निर्माण से देश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई मिली है। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन से शांति, संतोष और शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने महाकुंभ को भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश ही नहीं, विदेशों के नागरिक भी भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति का परिचय प्राप्त कर रहे हैं। महाकुंभ में देश के हर कोने से नागरिक आकर आस्था की डुबकी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भोपाल के होटल सयाजी में ज़ी मीडिया नेटवर्क के ‘उड़ान’ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास के विभिन्न आयामों, सांस्कृतिक उत्थान सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों में विचार साझा किये।

स्वास्थ्य मानकों में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिये हम प्रतिबद्ध

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर का लाभ उठाकर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य मानकों में अग्रणी राज्य बनाने के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को सशक्त करने के लिए भविष्योन्मुखी प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान वर्ष में नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए गए हैं। अगले दो वर्षों में एमबीबीएस सीटों को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। पीपीपी मॉडल पर 12 दूरस्थ जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि प्रदेश में पर्याप्त चिकित्सकीय मैनपॉवर उपलब्ध हो सके।

स्थायी और दूरगामी विकास के लिये संस्कारयुक्त शिक्षा ज़रूरी

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विकास तब सार्थक होता है जब वह स्थायी और दूरगामी हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से विकास कर रहा है और शीघ्र शीर्ष आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में संस्कारयुक्त शिक्षा का होना आवश्यक है ताकि वे विकृतियों से बच सकें। संस्कृति और आध्यात्म का जनआंदोलन विकास को स्थायित्व प्रदान करेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि समाज में विकृतियों से बचने के लिए क़ानूनी कार्रवाई के साथ नैतिक जागरण भी आवश्यक है। सामाजिक ज़िम्मेदारियों के भाव और कुशल युवाओं के प्रयास से भारत निःसंदेह विश्वगुरु बनेगा।

महिला सशक्तिकरण के योजनाबद्ध प्रयास से मिले सकारात्मक परिणाम

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। योजनाओं के ग्राउंड लेवल क्रियान्वयन की सतत निगरानी से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

विंध्य क्षेत्र की जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिये सतत प्रयास ज़ारी

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र की प्राकृतिक संपदाओं और पर्यटन की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछाया जा रहा है और अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्मदा नदी में डूबे  नीलेश का 10 दिनों के बाद भी कुछ सुराग नहीं मिला     |     बालमपुर घाटी के ऊपर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल भोपाल रेफर     |     अवैध शराब ले जाते एक युवक गिरफ्तार,एक फरार,35हजार मूल्य की पुलिस ने की शराब जप्त     |     नवागत जनपद सीईओ जोशुआ पीटर नें किया पदभार ग्रहण     |     आरएसएस प्रचारक से अभद्र व्यवहार भारी पड़ा एस आई को किया लाइन अटैच     |     आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला     |     विधायक अनुज शर्मा ने आमासिवनी व कचना में 39.77 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन     |     कोई भी कला छोटी नहीं होती, कलम एक अधिकार है जिससे देश भाग्य लिख सकते हैं-मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज     |     पुलिस पर हमला करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार     |     ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपकेंद्र हरसिली का किया ओचक निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811