Let’s travel together.

संडे को बनाया खास बीए फाइनल में 64 प्रतिशत युवा पास

86

बिलासपुर। संडे सिर्फ छुट्टी नहीं है। समाज के प्रति अपने दायित्व को पूरा करने का दिन होता है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के युवा परीक्षा नियंत्रक डा.तरुणधर दीवान कुछ ऐसा ही संदेश नई पीढ़ी को दे रहे हैं। रविवार को बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित किया। 64 प्रतिशत युवा पास हो गए।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने एक दिन पहले भी अवकाश के बावजूद स्नातक और स्नातकोत्तर के आधा दर्जन विषयों का रिजल्ट जारी किया। बीएससी में 64 व बीकाम अंतिम वर्ष में 71.40 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। एमए समाजशास्त्र अंतिम वर्ष में सबसे अधिक 92.57 प्रतिशत स्टूडेंट ने सफलता अर्जित की है। इसके बाद रविवार को बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित किया गया।

परीक्षा परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस साल सबसे फटाफट रिजल्ट आने से प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन एवं दूसरे संस्थाओं में प्रवेश पाना आसान हुआ है। बता दें कि स्नातक प्रथम वर्ष के परिणाम भी इसी माह जारी होंगे। मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में है। जुलाई के अंत तक सभी विषयों का रिजल्ट जारी हो जाएगा।

प्रमुख विषयों का परिणाम

बीए अंतिम वर्ष 63.68%

बीएससी अंतिम 64.69%

बीकाम अंतिम 71.40%

एमए अंग्रेजी 70.59%

एमए हिन्दी (पूर्व) 77.24%

एमए. समाजशास्त्र 80.70%

एमए समाजशास्त्र अं. 92.57%

समस्या पर करें शिकायत

परीक्षा विभाग ने छात्रों की सहूलियत के लिए यह भी कहा है कि यदि परीक्षा परिणाम को लेकर किसी परीक्षार्थी को शिकायत है तो वे सीधे विभाग आकर आवेदन कर सकते हैं। ई मेल पर भी अपनी समस्या बता सकते हैं। त्वरित निराकरण किया जाएगा।

छुट्टी का करें सदुपयोग

परीक्षा नियंत्रक डा.तरुणधर दीवान का कहना है कि रविवार छुट्टी का सदुपयोग करना चाहिए। यह दिन मौज मस्ती का नहीं। बल्कि समाज के प्रति हमें दायित्व निभाने का होता है। इस दिन सेवा कार्य, दान अथवा राष्ट्र के प्रति योगदान देना चाहिए। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़े। वन्य जीवों के बारें में बताएं। सप्ताह में अटके या छुटे हुए कार्यों को इस दिन आसानी से पूरा किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम जल्दी जारी करने के पीछे मंशा युवाओं को प्रवेश में दिक्कत ना हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811