Let’s travel together.

क्षेत्र में पड़ रही है जोरदार ठंड, जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

0 218

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पिछले एक सप्ताह से ठंड के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के लोगों की दिनचर्या बदल गई है। शुक्रवार को सुबह होने के बावजूद लोग घर में दूबके रह रहे हैं। व्यवसायिक प्रतिष्ठान के शटर भी देर से खुल रहे हैं। आम आवाम के साथ ही पशु पक्षी भी अपने घोंसले में रहने को मजबूर हो गए। ठंड ने लोगों को घरों में रजाई के अंदर ही रहने को मजबूर कर दिया। किसानी कार्य भी प्रभावित हुए। व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी नौ बजने के बाद ही खुल रहे हैं। हर ओर ठंड का आलम कायम है। लोग जरूरी कार्य रहने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इक्के दुक्के चाय दुकानों पर ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। सुबह के समय पक्षियों की आवाज गुम हो गई है। पशुपालकों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। पालतु जानवरों को खाने खिलाने में परेशानी हो रही है। ठंड के कारण हाथ पैर काम नहीं कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र में तीन दिन से रोज घना कोहरा छा रहा है।


पूरे दिन ठंडी हवाओं ने क्षेत्र में ठंडक बढ़ा दी। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिससे दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, बेरखेड़ी चौराहे, बालमपुर, कुलहड़िया, नर खेड़ा, सरार, गिदगड, मुस्काबाद आदि गांव में दिनभर लोग अलाव जला कर हाथ सेकते हुए नजर आए। कस्बा के ग्रामीणों को इस ठंड ने काफी परेशान कर दिया। लोग अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था कर उसका सहारा लेते दिखे। इतनी ठंड में भी सुबह के समय छोटे-छोटे बच्चे कांपते हुए स्कूल जाने के लिए निकले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811