Let’s travel together.

मां बेटी रोड किनारे बने कच्चे मकान में ठंड से बचने के लिए ताप रहे थे तभी ट्रक मकान के ऊपर पलटा, दोनों की मौत

0 86

– शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र की घटना

– लुधावली बायपास मोड पर हादसा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर के देहात थाना अंतर्गत लुधावली बाईपास पर लहसुन से भरा हुआ एक ट्रक रोड किनारे बने कच्चे मकान के ऊपर पलट गया। इस ट्रक के पलट जाने से मकान में रह रहे दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि गुरुवार शाम को चार बजे लुधावली बाईपास से एक ट्रक तेजी गति से निकल रहा था यह अचानक बेकाबू होकर रोड किनारे बने मकान पर यह पलट गया और इस ट्रक के नीचे दब जाने से एक मां बेटे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि लुधावली बाईपास पर रोड किनारे कुछ कच्चे मकान बने हुए हैं। बताया जाता है कि यह पुराना बायपास है लेकिन अब दिन के समय कम वाहन निकलते हैं लेकिन अचानक यह बड़ा ट्रक यहां से निकला और हादसा हो गया। यह ट्रक लहसुन भरकर निकल रहा था। ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 9423 बेकाबू होकर मकान के ऊपर पलट गया। इस मकान में अमर आदिवासी अपने परिवार सहित रहते हैं। इस दुर्घटना में महिला हरकंवर आदिवासी, बेटी सरोज आदिवासी की मौत हो गई जबकि एक और महिला बेटी काजल और नवल भी घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिस स्थान पर यह घटना हुई वह लुधावली बायपास आइटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के केंद्र के पास ही स्थित है। यहां पर हादसे की सूचना मिलने के बाद आईटीबीपी जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर की मकान के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोड किनारे यहां पर मकान बने हुए हैं तभी ट्रक तेज गति से पलटा और यह हादसा हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811