Let’s travel together.

बायपास पर स्कूल से चोरी गये लोहा सीमेंट के आरोपी गिरफ्त में

0 209

कोतवाली पुलिस ने चोरी का किया खुलासा आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायसेन।   05 जनवरी को फरियादी मो. जुबेर पिता अब्दुल जलील उम्र 47 साल नि. वार्ड 02 कच्ची मस्जिद रायसेन द्वारा पीपलखेडा बायपास रोड निर्माणाधीन स्कूल से करीब 25 क्विंटल लोहे का सरिया एवं 30 सीमेंट की बोरी कीमती करीब । लाख 30 हजार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अप. क्र. 10/2025 धारा 303(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय एवं अति. पुलिस अधी. रायसेन श्री कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन, SDOP श्रीमति प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश पतारसी की गई।

अनुसंधान के दौरान लगातार तलाश पतारसी करते सीसीटीव्ही फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 13.01.2025 को आरोपी गोलू कुशवाह पिता ख्यालीराम कुशवाह उम्र 39 वर्ष नि. नारियलखेडा भोपाल, 2- विनोद लोधी पिता चतुर्भुज लोधी उम्र 34 वर्ष नि. सेमरा चांदबङ भोपाल एवं दिनांक 15.01.2025 को चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी गब्बर उर्फ सलमान पिता अब्दुल खां उम्र 35 वर्ष नि. हाउसिंग बोर्ड निशातपुरा भोपाल को गिरफ्तार किया जाकर 03 क्विंटल सरिया एवं 20 सीमेंट बोरी कीमती करीब 28 हजार रूपये तथा उक्त सरिया ले जाने वाले न्यू हालेण्ड ट्रैक्टर-ट्राली तथा एक मो.सा. होंडा शाईन को जप्त किया गया प्रकरण में धारा 317(2) BNS का इजाफा किया जाकर आरोपीगण को माननीय न्यायालय रायसेन पेश किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपीगण द्वारा इसी प्रकार की चोरी थाना सांची अंतर्गत किया जाना स्वीकार किया है जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की पतारसी/गिर, एवं माल बरामद करने में थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, उनि हरिओम अस्ताया, सउनि सतीश जालवान, सउनि संजीव त्यागी, प्र.आर. 23 संजीव, आर. 695 शशांक एवं आर. 760 रीतेश पाठक की मुख्य भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811