Let’s travel together.

तेजरफ्तार अल्ट्रो कार ने वाइक को मारी टक्कर एक की मौत,दो गंभीर

0 50

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

काछीकानाखेडा गांवद के सामने दुर्घटना घट गई जब विदिशा से अपनी रिश्तेदारी मे पहुंचे एक तेज रफ्तार कार ने वाइक मे जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा पति एवं बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया ।इस भयावह दुर्घटना से ग्रामीणों मे रोष बढ गया तथा चक्का जाम की स्थिति बन गई अतिरिक्त तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर समझाइश दी ।वाइक सवार दम्पत्ति सुन्दर कुश्वाह निवासी विदिशा अपने वाइक क्र एमपी 40 जेड 0 1549 से अपने रिश्तेदार काछीकानाखेडा गांव पहुंचे थे तथा रिश्तेदारी से निपट कर लौटने के लिए अपनी बाइक पर सवार हो गए कि तभी सडक पर तेज रफ्तार अल्ट्रो कार क्र एमपी 67 जेड ओ बी 1163 ने भोपाल की ओर से आते हुए तेज रफ्तार मे वाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वाइक पर बैठी उसकी पत्नी पूनम कुशवाहा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा सात वर्षीय बच्ची अंशु तथा पति सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए घटना होते ही गाँव की भीड इकट्ठा हो गई लोगो ने सांची अस्पताल एम्बुलेंस को फोन किया परन्तु सांची अस्पताल के बिगडे ढर्रे के चलते मात्र दो किमी दूर घटना स्थल पर एम्बुलेंस पौन घंटे में पहुंच सकी ।इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव पर तो हंगामा किया ही साथ ही इस अव्यवस्था को लेकर रोष प्रकट किया एवं अस्पताल में भी हंगामा हुआ ।तथा गांव वाले गतिअवरोधक की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम की स्थिति निर्मित हो गई .

सूचना मिलने ही अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू मौके पर पहुंच गई तथा ग्रामीणों को समझाइश दी एवं कार्यवाही का भरोसा दिलाया तब कहीं जाकर गांव वाले शांत हुए गंभीर घायल पिता पुत्री को सांची अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रिफर कर दिया गया ।ऐसा नहीं है कि यह घटना पहली हो इसके पहले भी अनेक घटनाएं इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधीगति से दौडने वाले वाहनों से घट चुकी हैं तथा लंबे समय से इस मार्ग पर व्यसतम क्षेत्र में गतिअवरोधक की मांग की जाती रही परन्तु न तो राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग न ही जिला प्रशासन की आंख ही खुल सकी जिसका खामियाजा लोगो को अपनी जान गंवाकर चुकाने पर मजबूर होना पड रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811