Let’s travel together.

सेमरा पंचायत में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन

0 81

 
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत गुरुवार को सांची जनपद की ग्राम पंचायत सेमरा में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सेमरा सरपंच भानु लोधी , सचिव लक्ष्मीनारायण शाक्या सहसचिव मनोज लोधी,भवानी जाटव
सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी और अधिकारी भी सम्मिलित हुए। शिविर में उपस्थित सरपंच और अधिकारियों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान तथा शिविर आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि शासन द्वारा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिले में योजनाओं के लाभ से शेष रहे हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के माध्यम से गॉव में ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां शिविर में कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लेते हुए उनका निराकरण किया जा रहा है। जो भी ग्रामीण पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ लेने से छूट गए हैं, वह यहां आवेदन दें सकते है। जिससे कि उन्हें भी योजनाओं का लाभ मिले। कई ग्रामीणों ने अपने आवेदन शिविर में दिए। शिविर में आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, खसरा–खतौनी की नकल सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। शुक्रवार को भी शिविर का आयोजन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811