Let’s travel together.

ठंड के बीच फसलों को पाले का खतरा, कृषि वैज्ञानिकों ने दी बचाव की सलाह

0 69

– शिवपुरी में कड़ाके की ठंड जारी, सुबह 10 बजे तक छाया कोहरा

– कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को पाले से बचाव की दी सलाह

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कड़ाके की इस ठंड के बीच आज सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण हाइवे पर दृश्यता कम थी जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी रही । शिवपुरी में ठंड और कोहरे के बीच न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रवि सीजन की फसलों को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि पाले से बचाव के लिए खेतों में आवश्यक उपाय करें। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी, वैज्ञानिक और कृषि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा किसानों को खेतों में जाकर पाले से बचाव को लेकर आवश्यक सलाह भी दी जा रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र ने दी सलाह-

इस समय रवि सीजन में जिले में गेहूं, सरसों और चने की फैसले बोई गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट और कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा छाने के चलते कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कृषकों को फसलों को पाले से बचाव को लेकर आवश्यक सलाह दी है। शिवपुरी कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मुकेश भार्गव ने बताया कि इस समय ठंड का दौर जारी है। कोहरा भी छाया हुआ है इसलिए किसान वर्ग खेतों में पाले से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करें। किसानों को किसी तरह की सलाह लेनी हो तो वह कृषि विज्ञान केंद्र पर और कृषि विभाग के अधिकारियों से सलाह लें।

किसान भी सतर्क-

वहीं दूसरी ओर किसानों का कहना है कि वह पाले से आवश्यक बचाव कर रहे हैं। जिले के ऐंचवाड़ा ग्राम के किसान रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस समय ठंड ज्यादा है और कोहरा भी पड़ रहा है पाले की संभावना बहुत है। इसलिए वह आवश्यक कदम उठा रहे हैं और खेतों के आसपास धुआं और अन्य आवश्यक उपाय कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811