Let’s travel together.

मध्यप्रदेश सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 81

47 हज़ार से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की परीक्षाएँ हुईं आयोजित

बैच 2022-23 के विद्यार्थियों की परीक्षाओं का आयोजन मार्च में

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है है कि प्रदेश सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए संकल्पित है। परीक्षाओं का आयोजन सुनियोजित और निष्पक्ष प्रक्रिया के अंतर्गत किया जा रहा है ताकि छात्रों को उनकी मेहनत का सही परिणाम मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विधिवत परीक्षाओं का आयोजन और समय से परिणाम जारी किये जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि मई-2024 से सितंबर-2024 के बीच आयोजित परीक्षाओं में बैच 2019-30, 20-21 और 21-22 के कुल 47,945 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इनमें B.Sc नर्सिंग थर्ड ईयर परीक्षा (मई-2024) में 8,293 विद्यार्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 86.2% छात्र सफल रहे। इसी तरह, B.Sc नर्सिंग फर्स्ट ईयर परीक्षा (मई-2024) में 15,787 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 74.7% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। P.B.B.Sc नर्सिंग फर्स्ट ईयर परीक्षा (मई-2024) में 4,601 विद्यार्थी उपस्थित हुए, जिनमें 65.3% सफलता दर रही। इसके अलावा, M.Sc नर्सिंग फर्स्ट ईयर परीक्षा (मई-2024) में 1,612 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 80.4% छात्र पास हुए।

सितंबर 2024 में बैच 21-22 के बी.एससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर के 13 हज़ार 106, पीबीबीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर में 2 हज़ार 980, और एमएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर में 1 हज़ार 66 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए। इन परीक्षाओं के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। बैच 2022-23 के विद्यार्थियों की परीक्षाएँ मार्च 2025 में आयोजित की जाएंगी जिनमें 25 हज़ार विद्यार्थी शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811