Let’s travel together.

काला बाजारी के विरुद्ध कार्यवाही में आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियम अंतर्गत दो के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी

0 260

कलेक्टर के निर्देशानुसार पर हुई कार्यवाही

गौरव शर्मा गुना

कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में आज अनुविभागीय अधिकारी आरोन महेश कुमार बमन्हा, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी मंजुषा खत्री,रूचि अग्रवाल तहसीलदार आरोन, मयंक खेमरिया नायब तहसीलदार एवं वर्षा बडोनिया कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी आरोन द्वारा अनुभाग आरोन अंतर्गत ग्राम बरखेडाहाट के 02 प्रतिष्‍ठानों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल के कालाबाजारी के संबंध में कार्यवाही की गई।

जिसमें 01 किराना दुकान संचालक हरिओम साहू पिता नाथूलाल साहू के पास से 12 कट्टे में कुल 5 क्विं. 62 किलो. अवैध रूप से चावल रखा पाया गया तथा एक खेर्ची खरीददार देवेन्‍द्र साहू पिता सुंदरलाल साहू के पास 13 कट्टे में कुल वजन 6 क्विं. 43 किलो. अवैध रूप से चावल रखा पाया गया। उक्‍त चावल को जप्‍त किया जाकर म.प्र. वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कॉर्पो. आरोन में जमा कराया गया। उक्‍त दोनों के विरूद्ध थाना आरोन में आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई

लेकिन डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी मंजुषा खत्री से जब बात करना चाहा तो मीडिया के सवालों से  डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी मंजुषा खत्री किनारा करते नजर आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811