Let’s travel together.

विलीनीकरण आंदोलन के इतिहास को गौरव दिवस के रूप में सहेजा जायेगा-हेमंत राजा भैया चौधरी

0 102

नगरपरिषद ने मनाया गौरव दिवस
आंदोलन में शहीद हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सैनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

आजाद भारत में देश की छोटी-छोटी रियासतों को विलीन करने के लिये राजाओं महाराजाओं एवं नबाबी रियासतों को स्वतंत्र भारत में देश के तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा विलीन कर दिया गया था लेकिन हैदराबाद एवं भोपाल नबाब ने अपनी रियासत की भारत गणराज्य में मिलाने से इंकार कर दिया था ।
सरदार बल्लभ भाई पटेल ने हैदराबाद एवं भोपाल को भारत गणराज्य में मिलाने का अल्टिमेटम इन नबाबो के दे दिया हैदराबाद के नबाब ने तो स्वीकार कर लिया पर भोपाल नबाब हमीदुल्ला खां ने मना कर दिया।
यही से विलीनीकरण आंदोलन की शुरुआत हुई डा.शंकरदयाल शर्मा के नेतृत्व में विलीनीकरण आंदोलन बरेली नगर से आरम्भ हुआ सन् 1949, 6जनवरी को गांधी चबूतरा पर सभा आयोजित की गयी सभा के दौरान नबाबी पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें दो व्यक्ति रामप्रसाद अहिरवार जुगराज सोनी शहीद हो गये । बरेली से यह विलीनीकरण आंदोलन की चिंगारी बौरासी से लार पूरे प्रदेश में आग की तरह फेल गयी इस आंदोलन में अनेक लोग शहीद हुए। आखिर कार नबाब हमीदुल्ला खां ने हार मानी ओर भारत गणराज्य में भोपाल रियासत को विलीन कर दिया।इस आंदोलन को नगर गौरव दिवस के रूप में नगरपरिषद द्वारा मनाया गया ।

शहीदों को अर्पित श्रध्दांजली

विलीनीरण आंदोलन में शहीद स्वतन्त्रता सेनानियों को शहीद स्मारक पर जाकर श्रध्दांजली अर्पित की गयी, तत्पश्चात बाजार में सभा के दौरान शहीद हुए रामप्रसाद अहिरवार एवं जुगराज सोनी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी संतोष मुद्गल, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विलीनीकरण के इतिहास स्मरण कर सैनानियों के परिजनों का किया सम्मान

नगर परिषद बरेली के प्रांगण में नगर गौरव दिवस मनाया गया जिसमें सभी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के इतिहास पर प्रकाश डाला गया।बिलीनीकरण आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों का साल श्रीफल से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी ने सैनानियों के परिजनों का अभिवादन करते हुए कहा कि हम सरकार के बहुत आभारी हैं कि इस बरेली नगर की पावन भूमि के इतिहास को गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का वीढ़ा उठाया जो हम आज गौरव दिवस मना रहे हैं ओर कहा कि नगर को गौरवान्वित करने के लिये नगर के चौक चौराहों एवं सड़कों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से नामकरण किया जायेगा। एवं बाजार स्थित शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम के सैनानियों के नाम अंकित किये जायेंगे। एसडीएम संतोष मुद्गल जी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डाला । वरिष्ठ पत्रकार सुरेश विदुआ ने आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला।स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों में उपस्थित अजय नाहर, रविप्रकाश विदुआ, गोपालकृष्ण वासल, यशवन्त सराठे, हेमराज साहू,महेश साहू,अनिल वर्मा, सुधीर वासल, अरविन्द नाथ विदुआ,धीरेन्द्र नाथ, मुकेश वर्मा,आलोक सक्सेना,उत्फुल्ल रावत, राजेन्द्र राजपूत, एवं अन्य परिजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811