Let’s travel together.

समग्र विकास और जन कल्याण सरकार का संकल्प- डॉ.चौधरी

0 74

– जन कल्याण शिविर आयोजन में विधायक हुए शामिल, सामुदायिक भवन का लोकार्पण, हितलाभ का वितरण किया
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

समग्र विकास और जन कल्याण सरकार का संकल्प है। विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पित है। क्षेत्र भर में योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही लगातार विकास किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र पूर्ण विकसित हो सके। आगामी वर्षों में होने वाले विकास कार्यों का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। क्षेत्र की तरक्की और विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

यह बात क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने जन कल्याण शिविर एवं सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम के तहत भानपुर गंज गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं में हितलाभ का वितरण किया।


जन कल्याण अभियान के तहत भानपुर गंज गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हित लाभों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने 19 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि समग्र विकास और जन कल्याण के लिए लगातार सरकार काम कर रही है। हर व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे इस अनुरूप ही लगातार योजना क्रियान्वयन व विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जनता से वायदे के अनुसार विकास प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है तथा इसी श्रंखला में शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। आगामी वर्षों का रोडमैप तैयार कर लिया गया है तथा इस पर काम किया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें जनता के हितों के लिए लगातार क्रियाशील है। विधायक ने बताया कि खमरिया गंज गांव में अनेक योजनाओं में ग्रामवासियों को लाभान्वित किया गया है।

कार्यक्रम में जपं अध्यक्ष विजय पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठया, नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, मंडल अध्यक्ष संजय जैन, देवनगर मंडल अध्यक्ष वीरसिंह लोधी, नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर, नरेंद्र पटेल, वकील सिंह ठाकुर, हरिनारायण धाकड़, जनपद सदस्य दरयाव पटेल, राकेश श्रीवास्तव, महेंद्र पटेल, वृंदावन अहिरवार, जगदीश चढ़ार, एसडीएम पल्लवी वैद्य, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, तहसीलदार अम्बर पंथी, सीईओ पूजा जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811