Let’s travel together.

राजस्व महाअभियान 3.0,अधिकारियो ने लिया क्रियान्वयन का जायजा

0 183

तहसीलदार और सांची नायब तहसीलदार ने ग्राम पंचायत दीवानगंज सेमरा, बरजोरपुर, का किया निरीक्षण

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

राजस्व अभिलेख संबंधी सभी मामलों का समय- सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के उद्देश्य प्रदेश सहित जिले में राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जा रहा है। पंचायतो में पटवारी द्वारा समय सीमा में कार्य हो रहा है कि नहीं हो रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर रायसेन तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह और सांची नायब तहसीलदार नियति साहू ने सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवानगंज, ग्राम पंचायत सेमरा, बरजोर पुर में हो रही किसानों की ई केवायसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी काम तय समय सीमा में किए जाए। इसके साथ ही शत प्रतिशत ई केवाईसी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रगति लाने के लिए डोर टू डोर जाकर कार्य करने के भी निर्देश भी दिए। तहसीलदार ने ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहे पटवारियों,सचिव से चर्चा कर डुप्लीकेट खसरा, अन लिंक्ड खसरा नक्शा कि त्रुटियों को दूर करने में आ रही तकनीकी समस्या की जानकारी ली।आधार को समग्र आईडी से लिंक करने के दौरान ओटीपी की समस्या के बारे में भी पूछा।उन्होंने निर्देशित किया कि इन त्रुटियों को राजस्व महा अभियान 3.0 के अंतर्गत शीघ्र दूर किया जाए। निरीक्षण में उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा पीएम किसान योजना में ई-केवायसी और खसरा लिंकिंग समय पर कराए। ताकि उन्‍हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यवाहियों के अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती एवं अपील संबंधी प्रकरणों का अवलोकन किया।उन्होंने निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा में आदेश पारित होने पर राजस्व प्रकरणों में आदेश दिनांक को ही आरसीएमएस में प्रकरण निराकृत कर अभिलेख अद्यतन पश्चात नस्तीबद्ध किया जाये।सीमांकन के प्रकरणों में नोटिस की तामिली सुनिश्चित हो। वही बरजोर पुर, दीवानगंज, सेमरा,गांव के किसानों से चर्चा कर केवाईसी करने का आग्रह किया। ताकि उनको समय पर पीएम सम्मन निधि मिल सके।
निरीक्षण के दौरान रायसेन तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह, सांची नायब तहसीलदार नियति साहू, हल्का पटवारी सुरेश शर्मा, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, भानु लोधी,कृषक एवं समाजसेवी नरेंद्र पाल राघव, किसान राजकुमार साहू, मुकेश साहू, मनोज अहिरवार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |     करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811