Let’s travel together.

ऐतिहासिक रामलीला मेले के चलते श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग की हुई मनमोहक प्रस्तुति

0 179

राजा दशरथ को चौथे पन में जाकर गुरु के आशीर्वाद से हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति

रानी कैकई के भरत, कौशल्या के राम, सुमित्रा के हुए लक्ष्मण और शत्रुघ्न

सी एल गौर रायसेन

ऐतिहासिक श्री रामलीला मेले के चलते मंगलवार को रामलीला के कलाकारों द्वारा श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग की मनमोहक एवं भव्य प्रस्तुति की गई । जैसे ही राजा दशरथ जी के घर पुत्र रतन की प्राप्ति हुई वैसे ही चारों तरफ जय जयकार होती है और पूरा माहौल राम मय दिखाई देता है। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ जी को कोई पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं होती है तो वह मन ही मन बहुत ही चिंता व्यक्त करते हैं और मन में सोच विचार करते हुए वह एक दिन अपना मुंह दर्पण में देखते हैं तो उन्हें सिर के सफेद बाल नजर आते हैं ऐसा मन में सोच कर राजा दशरथ जी अचरज में पड़ जाते हैं और मन ही मन विचार करते हैं कि मेरा बुढापा आ गया है परंतु अभी तक मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हुई है ।

इसके बाद यह विचार लेकर वह गुरु विश्वामित्र जी के पास पहुंचते हैं और उनसे विनय करते हैं इस समय विश्वामित्र जी राजा दशरथ जी के मन की बात को समझते हुए उन्हें पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए यज्ञ करने की सलाह देते हैं और कहते हैं कि जो प्रसादी खीर की बने उसे सभी रानियो के लिए खिलाना है अवश्य ही राजन तुम्हारे घर पुत्र रतन की प्राप्ति होगी। इस प्रकार से गुरु के आशीर्वाद के पश्चात राजा दशरथ के राजमहल में चारों राजकुमार राम, लक्ष्मण और भरत, शत्रुघ्न का जन्म होता है। इस दौरान केकई के भरत, कौशल्या के राम और सुमित्रा के लक्ष्मण, शत्रुघ्न चार पुत्र जन्म लेते हैं। रामलीला मैदान में मंच के माध्यम से श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की गई उस समय पूरा माहौल राम मय दिखाई देता है और जय श्री राम के जयकारे रामलीला मैदान में सुनाई देते हैं। राजा दशरथ के राजमहल में भी खुशी का वातावरण दिखाई देता है।

बुधवार को होगी ताड़का वध की लीला
शहर में ऐतिहासिक रामलीला के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को रामलीला के कलाकारों द्वारा ताड़का वध प्रसंग की आकर्षक प्रस्तुति रामलीला मैदान में की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय/शिक्षक दिवस विशेष :: शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, पीढ़ियां गढ़ते हैं     |     मौसम ने पकड़ी रफ्तार! MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं से बढ़ी चिंता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव’ का विशाल आयोजन,तैयारियां शुरू     |     साईंखेड़ा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जांच में प्राचार्य दोषी, कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय भेजा     |     जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली सचिवों की समीक्षा बैठक,सचिवों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण     |     शिवपुरी में झमाझम बारिश से निचली बस्तियों में भरा पानी, अवैध कॉलोनियों में जलभराव     |     संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को समझना     |      एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811