भाजपा के सभी नवागत 21 मंडल अध्यक्षों का जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान
भाजपा संगठन की मजबूती के लिए सभी मंडल अध्यक्ष पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें काम-राकेश शर्मा
सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन के नवागत 21 भाजपा मंडल अध्यक्षों का स्वागत सम्मान मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में यशस्वी एवं ऊर्जावान जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने नवागत भाजपा मंडल अध्यक्षों का एक-एक कर स्वागत सम्मान किया एवं उन्हें मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में शामिल हुए मंडल अध्यक्षों ने भी जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है की हमारे भाजपा के चुने गए मंडल अध्यक्षों का स्वागत सम्मान करने का मुझे सौभाग्य मिला है मैं आशा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए आप पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ काम करेंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है । आपको मंडल अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन आपको बहुत ही सोच समझ कर पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए करना है। आपके और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की दम पर बीजेपी बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आपका हमारा सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और आम जनता की सेवा कर रहे हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि आप अपने पद की गरिमा बनाते हुए संगठन की निरंतर मजबूती के लिए काम करना है मैं हमारे जिले के नवागत मंडल अध्यक्षों का हृदय से स्वागत अभिनंदन वंदन करता हूं और मेरी ओर से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नवागत मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया।