मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर सोमवार को सलामतपुर मंडल के नए अध्यक्ष रितेश अग्रवाल का दीवानगंज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, उपसरपंच समीम खान,अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार, सरार सरपंच नरेश चौधरी,युवा नेता हरिओम, विजय कुशवाह और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बता दे कि एक दिन पहले ही भाजपा ने रायसेन जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। घोषणा होते ही जगह-जगह मंडल अध्यक्षों का स्वागत का दौर चल पड़ा है। स्वागत से खुश होकर नए मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।