Let’s travel together.

खबर का असर :: पीएचई विभाग के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सेमरा के गांव टोला टपरिया का किया निरीक्षण

0 139

-नया ट्रांसफार्मर भी आया 

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  ग्राम पंचायत सेमरा के गांव टोला( टपरिया) की नलजल योजना की खबर एमपी टुडे ने रविवार को मुख्य रूप से प्रकाशित की थी खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद पीएचई के एसडीओ गिरीश कामले ने ग्राम सेमरा के गांव टपरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सेमरा सरपंच भानु लोधी , सह सचिव मनोज लोधी, ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सेमरा, एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
पीएचई एसडीओ गिरीश कमले ने बताया कि नलजल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित है एवं नलजल योजना का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा सुचारू रूप से किया जा रहा है ।दीवानगंज रेलवे स्टेशन के उस पार टपरिया गांव में नलजल योजना के नलकूप के आस पास गांव में सिंचाई का कार्य होने से नलकूप की जल आवक क्षमता कम हो जाती है जिससे कि नलजल योजना प्रतिदिन न चलकर सप्ताह में चार पांच दिन ही चल पाती है। नलजल योजना चालू है नलजल योजना से 1 घंटे तक जल प्रदाय किया जाता है । ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि माह फरवरी से नलकूप की जल आवक क्षमता कम हो जाएगी एवं नलजल योजना के बंद होने की संभावना रहेगी । अत ग्रामीणों द्वारा एक नवीन नलजल योजना के नलकूप खनन की मांग की गई है । जिसको शीघ्र किया जाएगा। टपरिया गांव में नया ट्रांसफार्मर भी आ गया है। वर्तमान में नलजल योजना चालू है । टोले (टपरिया)की आबादी लगभग 180 है , एवं नलजल योजना के अतिरिक्त विभागीय दो हैंडपंप स्थापित है जो चालू है इनसे भी ग्रामीण जनों को पेयजल प्राप्त हो रहा है ।

इनका कहना हे –

टपरिया गांव में पानी की समस्या को लेकर पीएचई विभागीय अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नल जल योजना चालू पाई गई मगर आसपास क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल से खेती का कार्य किया जा रहा हैं। जिससे नलकूप में पानी की आवक कम होने के कारण सुचारू रूप से नल नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने एक और बोर करने का को कहा है
भानु (पुरुषोत्तम) लोधी सरपंच पंचायत सेमरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811