Let’s travel together.

रायसेन रामलीला मंचन के लिए पात्रों के नाम मेला समिति ने किए तय

0 334

राम की भूमिका में रुद्राक्ष शर्मा होंगे,अंकित तिवारी निभाएंगे लक्ष्मण की भूमिका

 सी एल गौर रायसेन

रायसेन का ऐतिहासिक श्री रामलीला मेला 14 दिसंबर से भगवान श्री गणेश जी की स्थापना के साथ प्रारंभ किया जाएगा, रामलीला मैदान में मेले की तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो गई है । रामलीला मंचन के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है एवं मंच को भी सजाया जा रहा है मेला ग्राउंड में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विभिन्न झूले लगना शुरू हो गए हैं मेले में दुकानों का आवंटन भी चल रहा है वहीं दूसरी ओर श्री रामलीला मंचन के लिए लीला संचालक पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने रामलीला में भूमिका निभाने वाले प्रमुख पात्रों का चयन भी कर लिया है इस बार की रामलीला में राम की भूमिका रुद्रांश शर्मा निभाएंगे वहीं लक्ष्मण की भूमिका में अंकित तिवारी होंगे इसके अलावा भरत की भूमिका मोहित शर्मा और शत्रुघ्न की भूमिका में ध्रुव शुक्ला और लंका पति रावण की प्रभावी भूमिका में जाने-माने रामलीला के कलाकार आदित्य शुक्ला दिखाई देंगे वही श्री हनुमान का आकर्षक किरदार अनिल महाराज निभाएंगे। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अन्य पात्रों का भी चयन कर लिया गया है प्रतिदिन होने वाली रामलीला में श्री राम चरित्र मानस के आधार पर प्रसंग के अनुसार चयनित किए गए पात्र अपनी आकर्षक भूमिका अदा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811