Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई तीन घायल

0 137

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज चौकी के समीप नाना ढाबा के सामने  दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई टकरा गई। जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।

दीवानगंज चौकी प्रभारी वरुण सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि  दो गाड़ी के आपस में टकराने के कारण गाड़ी पर सवार मोन बाई मेहर उम्र 45 वर्ष निवासी कोकता भोपाल के पैर में गंभीर चोट आई है वही गाड़ी चला रहे रणवीर सिंह मेहर कोकता भोपाल के कंधे पर चोट लगी है वही दूसरी गाड़ी पर सवार अजय सिंह यादव निवासी शमशाबाद को भी चोट लगी है। मोन बाई, रणवीर सिंह अपनी मोटरसाइकिल से भोपाल से अपने गांव हलाली डैम के पास स्थित बिनेका पूजा के लिए जा रहे थे जबकि विदिशा की तरफ से भोपाल की और दूसरा मोटरसाइकिल चालक अजय सिंह यादव जा रहा था जैसे ही नाना ढाबा के पास पहुंचे तो दोनों की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार रोड पर गिर गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  मोन बाई के लड़का रणवीर सिंह मेहर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोटरसाइकिल जप्त कर अजय सिंह यादव शमशाबाद के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811