पुलिस अधीक्षक ने ऑडियो विजुअल वेन को झंडी दिखाकर किया रवाना
रायसेन ।भारतीय स्टेट बैंक शाखा सागर रोड रायसेन द्वारा ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज नुक्कड़ नाटक का शहर में जगह-जगह मंचन किया एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने साइबर सुरक्षा ऑडियो विजुअल वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया आम नागरिकों को धोखाधड़ी से बचने के लिए आग्रह किया ।
शाखा प्रबंधक मो.मुबारक अली अंसारी ने सभी ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताएं जैसे कोई भी अनजान नंबर से फोन आने पर किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा ना करें ।ना ही कोई ओटीपी या एम पिन बताएं किसी भी व्यक्ति को एटीएम या खाते की जानकारी ना दें। मोबाइल पर कोई भी लिंक ओपन ना करें। धमकियों से ना डरे ।संदिग्ध कॉल रिसीव ना करें फ्रॉड कॉल से बचे जानकारी ही बचाव हे।हम समय समय पर प्रयास करते हे कि हमारे ग्राहक जागरूक रहे एवं किसी भी झांसे न फंसे ।